पिथौरागढ़, मई 31 -- पिथौरागढ़। थल क्षेत्र में गुम हुए तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे 29 मई 2026 की शाम घर से कहीं चले गए थे और काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से लगातार तलाश जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप तीनों नाबालिग बालकों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गुम हुए तीन नाबालिग बालक सकुशल बरामद अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना थल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...