पलामू, मई 27 -- पंडवा। थाना क्षेत्र से गुम हुए चार मोबाइल सेट को पंडवा पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल सेट के मूल धारकों को पंडवा प्रभारी थाना प्रभारी चिंटू कुमार, एसआई नवल किशोर सिंह, विजय मेहता ने सुपुर्द कर दिया। रजहीखांड कठौतिया के कृष्णा शर्मा, गाड़ीखास के श्यामदेव राम, पंडवा के सत्येन्द्र कुमार, महुगांवा के दामोदर प्रसाद चौरसिया, को उनका मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि सभी मोबाइल धारकों द्वारा मोबाइल गुम होने का रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया गया था। चारों मोबाइल धारकों को बुधवार को थाना परिसर में बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...