गुम हुए किशोर को उसकी मां से मिलाया
बांदा, मई 26 -- बांदा। आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम हुए किशोर को परिजनों को सौंपा है। एएसपी शिवराज ने बताया कि विशेष किशोर पुलिस ,थाना मानव तस्करी रोधी पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन व अन्य संयुक्त टीम ने गुम हुए 12 वर्षीय बच्चे के परिजनों को पता लगाकर सकुशल बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द किया गया है। 09मई को खुरहण्ड क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चा मिला था, जो मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। उसे तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया। इसके बाद संयुक्त टीमों ने परिजनों की तलाश शुरू की। मध्य प्रदेश के जनपद रीवा से सूचना मिली कि बालक कुछ समय पूर्व वहां के बाल संरक्षण गृह में रह चुका है। एक वर्ष पूर्व यह बच्चा अपने घर से लापता हो गया था, जिसे रीवा बाल संरक्षण गृह द्वारा बाद में वाराणसी में उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.