बलिया, जून 30 -- बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने अलग-अलग जगहों के रहने वाले आठ लोगों के गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मंगलवार को सुपूर्द किया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1.35 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि खोये हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में सीईआईआर पोर्टल गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी थी। छानबीन में जुटी पुलिस ने मोबाइलों को बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ उभांव दिनेश पाठक, एसआई किरन यादव, सिपाही राकेश यादव, विजय नारायन सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...