सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने सोमवार को गुम ई चार नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द किया। चोपन थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके अभिभावकों द्वारा थाना चोपन पर अपनी पुत्रियों के गुम होने संबंधी सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा लड़कियों की तलाश प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर चारों नाबालिग लड़कियों को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के छपका से सकुशल बरामद किया गया। बरामद लड़कियों को थाना चोपन लाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...