गुम हुआ मोबाइल बरामद, युवक को सौंपा
लातेहार, मई 18 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाघ टोला, छिपादोहर निवासी निशांत कुमार का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया। थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई व तकनीकी जांच के आधार पर मोबाइल को खोज निकाला गया। मोबाइल बरामद होने के बाद आज थाना परिसर में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे निशांत कुमार को सुपूर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर निशांत कुमार ने छिपादोहर थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकें। यह भी पढ़ें- गुम हुआ मोबाइल बरामद, युवक को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.