नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Aadhaar Download Failed Here is How to Fix: आज आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। खाता खुलवाने से लेकर, मोबाइल सिम खरीदने, पैन कार्ड लिंक कराने और कई अन्य कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या नहीं मिले तो आपके पास ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन होता है। लेकिन अब मामला यह है कि लोगों को Aadhaar Card ऑनलाइन डाउनलोड करने में समस्या आ रही हैं। अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि आखिर डाउनलोड क्यों नहीं हो रहा। कई मामलों में वजह बहुत छोटी होती है, जैसे गलत आधार नंबर दर्ज करना, मोबाइल नंबर पर OTP न आना या इंटरनेट कनेक्शन का कमजोर होना। वहीं कभी-कभी UIDAI के सर्वर पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से भी डाउनलोड में दिक्कत आ सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरू...