वाराणसी, फरवरी 19 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। 10 घंटे में गुम बालक परिजनों को मिल गया। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के लाठियां गांव निवासी बालक बुधवार सुबह घर से नानी के घर जाने की बात कहते हुए निकला। मां ने समझाया कि बड़े होने पर ही अकेले जाना। बावजूद वह साइकिल लेकर निकला और भटक गया। परिजन उसे ढूंढ़ते हुए थक हार कर चौरी थाने पहुंचे। इधर भटकते हुए किशोर साइकिल से मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर पहुंच गया। जहां वह रोने लगा। गश्त कर रहे मिर्जामुराद थाने के उपनिरीक्षक कौशल किशोर एवं कांस्टेबल कमलेश यादव की नजर पड़ी तो पूछताछ की। पुलिस ने उसके पिता श्यामधर चौहान को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.