बांदा, मार्च 27 -- बांदा । संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने भटकी हुई चार वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द किया है।16 फरवरी को थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति को गुम-भटकी हुई चार वर्षीय बच्ची की जानकारी हुई। 27 मार्च को थाना कोतवाली नगर मिशन शक्ति टीम पीली कोठी के पास एक चार वर्षीय बच्ची मिली। वह अपना नाम, पता नहीं बता पा रही थी। उप निरीक्षक रेनू शर्मा, म.कां. सरोज साहू ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाया गया तो पाया गया कि बच्ची रेलवे कालोनी माल गोदाम के पास रहती है। खेलते हुए पीली कोठी के पास आ गई थी। परिजनों को कोतवाली नगर बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.