गुम पार्सल लौटाकर दिखाई ईमानदारी
संभल, जून 5 -- रेलवे स्टेशन परिसर से गुम हुआ युवक का पर्स ईमानदारी व पुलिस की तत्परता से उसे वापस मिल गया। पर्स मिलने पर युवक ने पुलिस व पर्स लौटने वाले व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति विहार निवासी अंकित पुत्र महेश बाबू का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गुरुग्राम जाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसका पर्स परिसर में कहीं गिर गया था। उसने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागज थे। जोकि राकेश कुमार के नाम के व्यक्ति को मिला जिसने ईमानदारी का परिचय देते हुए कोतवाली पुलिस को दे दिया। एसएससी गिरीश गंगवार ने पर्स में मिले सामान से मलिक का पता लगाकर शुक्रवार को अंकित बाबू को सौंप दिया। पर्स व उसमें रखा सामान मिलने पर युवक ने व्यक्ति व पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.