कोडरमा, अप्रैल 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सार्वजनिक हनुमान मंदिर रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में गुमो स्थित हनुमान मंदिर (नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के समीप) में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्ति जागरण सह आर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु रात भर भक्ति गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद नेता सुभाष यादव थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, झुमरी तिलैया नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम एवं पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेय शामिल हुए। मुख्य अतिथि सुभाष यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रतीक हैं। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार राम ने किया। मंच पर अनंत पांडेय, सोहन राम, कृष्ण पांडेय, अजय पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.