गुमानीवाला में 200 लोग दूषित पानी पीने को मजबूर
रिषिकेष, मई 17 -- गुमानीवाला ग्रामसभा के दो सौ लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बोरिंग के नल से आ रहा पीला बदबूदार पानी न सिर्फ लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है, बल्कि उनके फर्श और कपड़े तक इस पानी के उपयोग से पीले पड़ चुके हैं। प्रभावित लोगों ने जल संस्थान से उन्हें शुद्ध पेयजल के लिए लाइन बिछाकर पानी का कनेक्शन देने की मांग की है। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामसभा के वार्ड नंबर 14 में यह समस्या पिछले सात वर्षों से बनी हुई है। परेशान लोगों का सब्र अब पूरी तरह से जवाब दे चुका है। उन्होंने जलकल अभियंता ऋषिकेश को ज्ञापन देकर जल्द शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन के लिए भी चेता दिया है। पंचायत सदसय अशोक कुमार ने कहा कि स्वच्छ पानी और हवा मौलिक अधिकार है, मगर अधिकारियों की लापरवाही से 200 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.