रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- गुमानीवाला क्षेत्र में लंबे समय से नाला जर्जर अवस्था में है। गुरुवार को पार्षद वीरेन्द्र रमोला ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भेंटकर नाले के सुदृढ़ीकरण से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। पार्षद रमोला ने बताया कि यह नाला काफी समय से जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नाले के अविलंब निर्माण एवं मरम्मत की मांग रखी। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वह गुमानीवाला क्षेत्र की इस महत्त्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए शासन को लिखित रूप से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.