बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के पुलिस की साइबर सेल और सीईआईआर टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी विकास कुमार ने सभी बरामद स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। महीनों बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनपद के विभिन्न थानों से लगातार मोबाइल गुम होने के प्रार्थना पत्र मिल रहे थे। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए एसपी विकास कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार ने की। जनपदीय साइबर सेल और थाना स्तर पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.