एटा, मार्च 5 -- गुमशुदा युवक को तलाशने में पुलिस ने मदद नहीं की। 24 घंटे से अधिक समय बाद भी युवक का पता नहीं चला वही नगर पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इससे आक्रोशित होकर महिलाओं ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग माने। कुछ देर बाद ही जाम खुल गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला हिंदू नगर निवासी रवि पुत्र हाकिम सिंह का होली पर झगड़ा हो गया था। झगड़ा के बाद युवक लापता हो गया। देर रात तक युवक के घर न पहुंचने पर घरवालों ने युवक की तलाश की। युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। घरवाले कोतवाली नगर में पहुंचे और मामले में शिकायत करते हुए तलाशने में मदद करने की बात कहीं। आरोप है कि नगर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.