हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। पिछले तीन माह में गुम हुए मोबाइल फोन सर्विलांस सेल की मदद से बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन वितरित किए गए। क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीते तीन माह में कुल 125 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी सर्विलांस सेल द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से की गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता को राहत मिलती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.