विकासनगर, अप्रैल 8 -- जौनसार के कम ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में अप्रैल व मई माह के शुरुआत तक सेब बागीचों में फ्लावरिंग का समय रहता है। लेकिन इन दिनों बेमौसमी वर्षा के कारण सेब के पौधों से फूल झड़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जबकि सेब के बागीचों को इन दिनों धूप व गर्मी की जरूरत रहती है, ताकि पौधों में हो रही फ्लावरिंग खराब न हो और फूल टिके रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...