आगरा, मार्च 29 -- आगरा कैंट जीआरपी ने स्टेशन से गुम हुई महिला को उसके परिजनों से मिलाया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि 13 मार्च को कन्नौज निवासी एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में बताया गया कि 12 मार्च को उनकी पुत्रवधु स्टेशन से गायब हो गई। पुत्रवधु को देवर के साथ कर्नाटक जाना था। देवर को जब जानकारी हुई वह मुरैना स्टेशन से वापस आया, लेकिन भाभी नहीं मिली। रविवार को जीआरपी आगरा कैंट ने महिला को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा जीआरपी टीम को धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.