महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेटे के गुम होने से परेशान एक पिता की मजबूरी का फायदा उठाकर रंगदारी वसूलने वाले दो शातिर जालसाजों को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने गुमशुदगी के पोस्टर पर लिखे नंबर को देखकर पीड़ित पिता को फोन किया और बेटे के अपहरण की झूठी कहानी सुनाकर रुपयों की मांग की। पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस खुलासे के मुताबिक ग्राम कानापार धानी बाजार निवासी अशोक कुमार शर्मा का बेटा संजय शर्मा कुछ दिनों पहले लापता हो गया था। पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवाए। पोस्टर पर अपना मोबाइल नंबर भी अंकित किया। संजय जब वापस लौटा तो उसने बताया कि वह तनाव के कारण मोबाइल बंद कर घूमने चला गया था, उसका अपहरण नहीं हुआ था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.