गौरीगंज, जुलाई 16 -- संग्रामपुर। पुलिस ने बीते 14 जून से लेकर 14 जुलाई तक गुमशुदा हुई चार बालिकाओं को बरामद करने में सफलता प्राप्त कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस ला दी है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि गुमशुदा की तलाश हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम ने 4 गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ये बालिकाएं 14 जून, 19 जून, 5 जुलाई व 14 जुलाई को गायब हुई थीं। गुमशुदगी दर्जकर पुलिस बालिकाओं की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद से गुमशुदा बालिकाओं को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आदित्यपुर की 3 नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद बालिकाओं के परिजनों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...