बुलंदशहर, मार्च 12 -- कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा एक 5 वर्षीय वर्षीय को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला माता निवासी ममता देवी पत्नी गोपाल गिरी ने पुलिस को बताया कि उसका 5 वर्षीय भतीजा प्रशांत गोस्वामी खेलते खेलते कही गुम हो गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे 3 घंटे में गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलते ही परिजनों में खुशी का माहौल हो गया। परिजनों ने प्रशांत की सफल खोजबीन के लिए दवाई पुलिस की काफी सराहना की। पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज विशाल प्रताप उप निरीक्षक रिचा वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.