गुमशुदा बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया
सीतापुर, मई 8 -- सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने गुमशुदा एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। शुक्रवार को नैपालापुर बाजार में छह वर्ष का बच्चा अकेला घूमता मिला। चौकी प्रभारी गीता सिंह व उनकी टीम ने बच्चे से पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम इमलिया सुल्तानपुर के सरभगापुर निवासीआशीष बताया। वह घर से पैदल टहलते हुए रास्ता भटक कर यहां आ गया है। पुलिस टीम ने तुरतं परिजनों से संपर्क किया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बालक को उनके सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- दस वर्षीय बालक लापता पुलिस ने जारी की सूचना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.