सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर। महिला थाना पुलिस टीम को पोस्ट ऑफिस सीतापुर के पास एक गुमशुदा बच्चा मिला। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम नैतिक बताया। महिला थाना पुलिस टीम थानाध्यक्ष मधु यादव, अंजली श्रीवास्तव, शालू पाण्डेय, सुमन सरोज द्वारा उसके परिजनो के सम्बन्ध में जानकारी कर उसके पिता भूरे निवासी ग्राम ढकिया थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर सकुशल सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...