गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी, संवाददाता। गौरीगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर एक से बीते गुरुवार को लापता हुई साढ़े सात साल की बालिका को पुलिस ने जीआरपी के सहयोग से रायबरेली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। जिसे पुलिस ने लाकर परिजनों को सौंप दिया। एसपी ने बच्ची को बरामद करने वाली गौरीगंज पुलिस व एसओजी तथा जीआरपी रायबरेली की टीम को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड नंबर 9 मिश्रौली वार्ड निवासी संतोष जायसवाल वार्ड नंबर एक पासिनपुर में किराए के कमरे में रहते हैं। उनकी लगभग साढ़े सात साल की पुत्री प्रज्ञा गुरुवार की अपरान्ह लगभग डेढ़ बजे लापता हो गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की। एसपी सरवणन टी ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एसएचओ गौरीगंज अरुण कुमार मिश्र व एसओजी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.