पाकुड़, मार्च 7 -- डायल 112 पर मिली सूचना के बाद हिरणपुर पुलिस की तत्परता से एक गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 के माध्यम से एक बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी एवं थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने तुरंत आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही देर में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बच्ची की पहचान मोहनपुर गांव निवासी जिराजुद्दीन मोमिन की 10 वर्षीय बेटी हफीजा खातून के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.