ललितपुर, मई 7 -- ललितपुर। गुमशुदा सहरिया आदिवासी को पट्टे पर मिली भूमि की बिक्री का एक चौंकाऊ प्रकरण सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग उठाई। किसान नेता ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोरा में सन 1984 में रहने बाले ग्रामीण शिवलाल पुत्र लक्षु सहरिया के नाम आराजी संख्या 1134/2 रकवा 0.324 हेक्टेयर, 1134/13 रकवा 0.320 हेक्टेयर भूमि पट्टे पर दर्ज थी। भूस्वामी शिवलाल की कोई संतान नहीं थी। कई वर्ष पहले वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। उसका आज तक कोई अता-पता नहीं है। उक्त पट्टे की भूमि पर कोई कब्जा नहीं था। वर्ष 2021 तक भूमि लावारिस अवस्था में पड़ी रही। लेकिन, माफिया ने उसकी इस जमीन को बेच दिया और लाखों रुपये हड़प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.