फरीदाबाद, जून 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-15 पुलिस चौकी की टीम ने 17 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को तीन दिन के भीतर बिहार के गया जिले से सकुशल बरामद कर लिया। युवती सात जून को घर से दूध लेने निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद उसे खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना सेंट्रल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विशेष टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-15 प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ...