पिथौरागढ़, जनवरी 20 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू टीम गुमशुदा महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास को लेकर अभियान चला रही है। प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में बीते रोज टीम पनार गंगोलीहाट पहुंची। इस दौरान टीम ने गुमशुदाओं के घर जाकर उसका भौतिक सत्यापन किया। बताया गुमशुदाओं की तलाश के लिए टैक्निकल टीम, विभागों व संस्थाओं के साथ समन्वय बना रही है। जिससे गुमशुदाओं को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबन संगीता, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल महेन्द्र महर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.