पटना, मार्च 11 -- डीजीपी विनय कुमार ने बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संवेदनशील होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में हर साल लापता हो रहे करीब 15 हजार बच्चों में पांच से छह हजार को पुलिस खोज भी नहीं पाती। ऐसे मामलों में मानव तस्करी पर रोक लगाने को लेकर बिहार पुलिस और सामाजिक संगठन मिल कर काम कर रहे हैं। वे बुधवार को सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय सभागार में मानव व्यापार निरोध एवं बंधुआ मजदूरी विषय पर कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। मौके पर नाबालिग लड़कियों को मानव-व्यापार से रोकथाम एवं यौन शोषण से मुक्ति अभियान को लेकर एक से 30 अप्रैल तक ऑपरेशन नया सवेरा चलाने की घोषणा की गयी। इस दौरान मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से पीड़ितों की मुक्ति एवं पुनर्वास के ल...