जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- लापता बच्चों को ढूंढने में तेजी लाने और परिजनों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी गुमशुदगी की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करनी होगी। साथ ही प्रत्येक जिले में विशेष तलाशी इकाई गठित करने और जरूरत पड़ने पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को बच्चों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर से हर वर्ष औसतन 150 बच्चे लापता हो जाते हैं, जिनमें से करीब 15 बच्चों का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह स्थिति पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है। कई मामलों में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने, बाल मजदूरी, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.