नवादा, अप्रैल 9 -- नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बच्चों की गुमशुदगी व महिलाओं के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामलों को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। एसपी ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी बच्चों की गुमशुदगी से जुड़े मामलों को मिशन वात्सल्य पर अपलोड करने तथा महिलाओं के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो से जुड़े मामलों में चार्जशीट कर इसे तत्काल सीसीटीएनएस पर अपलोड करने में तत्परता बरतने के निर्देश दिये हैं। ताकि गुमशुदगी मामलों का डेटाबेस तैयार किया जा सके और उनकी बरामदगी सुलभ हो सके। मिशन वात्सल्य से पूरे देश की पुलिस जुड़ी है। जिसके कारण इसका डेटा सभी राज्यों की पुलिस देख सकेगी और बच्चों की बरामदगी संभव हो सकेगी। वहीं महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सीसीटीएनएस पर अपलोड होते ही इसे इन्वेस्टीगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (इटसो) पर अपलो...