गुमला से 8 वर्ष से लापता बच्ची मामले के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट
रांची, जुलाई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला से 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। इस मामले के मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट तीन से 11 अगस्त के बीच गुजरात के गांधीनगर स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (डीएफएस) में कराया जाएगा। अदालत ने गुरुवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही 2018 से 2022 के दौरान गुमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों व मामले के अनुसंधानकर्ता के खिलाफ की गई विभागीय या अन्य कार्रवाई की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी。
मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट इससे पहले सुनवाई में सरकार ने अदालत को बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.