गुमला, अप्रैल 25 -- गुमला, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र ने की।लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर करना था। इस दौरान कुल 54 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें 20 मामले चेक बाउंस से संबंधित थे। जिन्हें आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के मामलों का भी सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया। जिससे पक्षकारों को त्वरित राहत मिली। अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ता,सुलभ और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- सरायकेला एवं चांडिल न्यायालयों में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन, 4....