गुमला, मार्च 30 -- गुमला, प्रतिनिधि । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुमला विधायक भूषण तिर्की को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी की ओर से जारी 20 प्रमुख नेताओं की सूची में विधायक का नाम शामिल किया गया है। इस जिम्मेदारी मिलने पर भूषण तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुमो केंद्रीय समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि असम में आदिवासी और झारखंडी समाज के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार के कार्यों को रख रहे हैं। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। विधायक तिर्की ने विश्वास जताया कि झामुमो असम में मजबूती से उभरेगा और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.