गुमला, मई 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय स्थित मुरली बगीचा तालाब के समीप छापेमारी कर लगभग 22.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कुम्हार ढलान निवासी 23 वर्षीय नंदलाल साहू के रूप में हुई है। वहीं मामले में दो अन्य युवकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी की जानकारी जानकारी के अनुसार 12 मई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरली बगीचा तालाब के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर मौके पर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीन युवक भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़े गए युवक से पूछताछ में उसन...