गुमला में 16 मई को होगी कांग्रेस का प्रमंडलीय बैठक
गुमला, मई 13 -- गुमला। 16 मई को गुमला में द.छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक होगी। डुमरडीह स्थित स्वर्णभूमि वैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, लोकसभा प्रभारी, सांसद, विधायक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, राजनीतिक रणनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.