गुमला, मई 12 -- गुमला प्रतिनिधि। शहर में बड़े स्तर पर चार दिनी भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 18 मई तक टाउन हॉल में आयोजित होने वाला यह मेला विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं और साहित्य प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। यह भी पढ़ें- करनडीह में पुस्तक मेला शुरू, हर विधा की किताबें उपलब्धमेले का उद्घाटन मेले का विधिवत उद्घाटन 15 मई को सुबह 11 बजे होगा,जबकि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक पुस्तक प्रेमियों के लिए खुला रहेगा। समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली पुस्तक मेला समिति, प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन और जिला प्रशासन गुमला के सहयोग से आयोजित इस मेले को लेकर उत्साह का माहौल है।प्रकाशकों की भागीदारी मेले में समय प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, पेंगुइन, गीता प्रेस, डायमंड बुक्स सह...