गुमला, मार्च 2 -- गुमला प्रतिनिधि। सुड़ी समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित समाज के धर्मशाला में उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, बद्री गुलशन, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज साहू, पंचू साहू, महाबीर साहू, महिला जिला अध्यक्ष खुशबू साहू, महिला जिला सचिव हिना देवी, पुनीत लाल व अमर साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने समाज के लोगों से सौहार्द बनाए रखते हुए शिक्षा, संगठन और सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम में जिला परिषद की उपाध्यक्ष संयुक्तता देवी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर सामाजिक विकास की दिशा में मिलकर कार्...