गुमला, जनवरी 6 -- गुमला, संवाददाता । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2026 के तहत मंगलवार को गुमला जिला प्रशासन की ओर से छठे दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सामूहिक शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता जताई। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि यह जागरूकता रथ 31 जनवरी तक जिले के सभी दस प्रखंडों एवं अनुमंडल मुख्यालयों सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंचेगा। रथ के माध्यम से लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्री के जरिए आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के साथ-साथ सरकार की राहवीर योजना की जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत सड़क दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.