गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में वर्ल्ड आर्ट डे के अवसर पर 15 अप्रैल को चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता सिसई रोड स्थित पोद्वार धर्मशाला में अपराह्न चार बजे से शुरू होगी। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को ड्राइंग पेपर उपलब्ध कराया जाएगा,जबकि रंग साथ लाना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट व सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...