गुमला, जून 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जोराडाड़ गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय गीता उरांव और उसके एक मवेशी की मौत हो गई। घटना दिन के करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हल्की बारिश के दौरान गीता उरांव अपने आंगन में बंधे मवेशी को खोलने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से महिला और मवेशी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतका का बेटा अपनी मां को लेकर तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्त...