गुमला, अप्रैल 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का असर अब गुमला जिले में भी साफ दिखने लगा है। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस की मांग जहां बढ़ी है, वहीं आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब लोग मजबूरी में छोटे यानी पांच किलो वाले गैस सिलेंडर का सहारा ले रहे हैं। पहले सरकार द्वारा छोटी गैस सिलेंडर योजना चलाई गई थी,लेकिन उस समय लोगों ने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया। अब जब किल्लत बढ़ी है तो लोग उसी योजना में नाम दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। जिला मुख्यालय में पहले दो-तीन दुकानों पर छोटे गैस सिलेंडर की रिफिलिंग कर लोग काम चला लेते थे, लेकिन अब वहां भी गैस की कमी के कारण परेशानी बढ़ गई है। हालांकि जिले में मौजूद तीन गैस ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.