गुमला, मार्च 10 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अप्रैल से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ने बताया कि राज्य में वर्ष 2003 में हुए विशेष गहन परीक्षण के आधार पर वर्तमान मतदाता सूची का मिलान करते हुए मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जल्द ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से मतदाता सूची के सत्यापन, संशोधन और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.