गुमला, फरवरी 28 -- गुमला संवाददाता । भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के निदेशक श्याम कुमार ने शनिवार को गुमला जिले का दौरा कर डीआईएलआरएमपी, रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन और आरसीसीएमएस सिस्टम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीसीएलआर और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा भूमि से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निदेशक ने जिले में हुए अंतिम सर्वेक्षण और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी। बैठक में सरकारी भूमि (जीएम लैंड) से जुड़े मामलों और भूमि विवादों के ऑनलाइन समाधान पर चर्चा हुई। रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी व प्रक्रियागत दिक्कतों को दूर करने के लिए एक मानक प्रक्रिया बनाने पर सहमति बनी,ताकि काम पारदर्शी और समय पर हो सके। आरसीसीएमएस की पेपरलेस व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.