गुमला, जुलाई 21 -- गुमला, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गुमला की ओर से 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 22 जुलाई को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय के प्रस्तावित घेराव के समर्थन में मंगलवार की शाम पटेल चौक से टावर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप प्रसाद ने की। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परिणाम पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, घेराव आजप्रदर्शन का उद्देश्य मौके पर संदीप प्रसाद ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है और जेपीएससी जैसी संस्था को भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। यह भी पढ़ें- भाजयुमो का मशाल जुलूस आज, रांच...