गुमला, मार्च 5 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त भवन के समीप जवाहर नगर निवासी अर्जुन पाण्डेय से दो अज्ञात युवकों द्वारा सोने के जेवरात छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना में करीब 48 ग्राम सोने की दो अंगूठी व हनुमान लाकेट सहित चैन ले ली गई। जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद उनके बेटे मुकेश पांडेय ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में मुकेश ने बताया कि उनके पिता अर्जुन पांडेय गुमला कचहरी में निबंधन व डीड से संबंधित कार्य करते हैं। मंगलवार देर शाम काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त भवन के समीप दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि आगे के मार्ग में छिनतई हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अ...