गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सिलाफारी निवासी रविशंकर साहू की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रवि ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक रविशंकर साहु शांति नगर स्थित संत जेवियर स्कूल के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। बाइक घर के बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर मंगलवार शाम थाना में मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.