गुमला में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन
गुमला, मई 15 -- गुमला, संवाददाता। शहर में चेन स्नैचिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को लेकर पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गोकुलनगर निवासी मोनिका देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह पालकोट से अपने घर गोकुलनगर लौट रही थीं। इसी दौरान शाम करीब पौने सात बजे के आसपास जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचीं,तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।पीड़िता ने बताया कि बदमाशों द्वारा जोर से चेन खींचने के कारण उसके गले में हल्की चोट भी आई है। छीनी गई चेन 22 कैरेट सोने की थी, जिसका वजन लगभग 15 ग्राम और इसकी कीमत लगभग ढाई लाख रूपये होगी। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.