गुमला, मार्च 18 -- गुमला। शहर के शास्त्री नगर निवासी सुनील कुमार ने गुमला थाना में चोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे करीब एक लाख 10 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी लौटने पर मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.