गुमला, मार्च 18 -- गुमला। जिला मुख्यालय के रामनगर निवासी मधुछंदा सेन गुप्ता ने गुमला थाना में आवेदन देकर चोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि मंगलवार को चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद समेत कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...